हिप्र में 14 को चुनाव का शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, सोलन में रैली

0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 अक्टूबर को बिलासपुर में और 13 अक्टूबर को चम्बा में प्रस्तावित रैली के जवाब में कांग्रेस भी चुनाव का शंखनाद करने करने जा रही है। कांग्रेस ने 14 अक्टूबर को सोलन के ठोडो मैदान पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधायक से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों और अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारियों को इस जनसभा में उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इस रैली से कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव का शखानंद करेगी। प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने सभी पदाधिकारियों को प्रियंका गांधी की इस जनसभा में उपस्थित होने को कहा है।

किमटा ने बताया कि प्रियंका गांधी की जनसभा यह प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक इस जनसभा में शामिल होकर पार्टी की एकता को मजबूत करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %