गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की बधाई, ईश्वर से की स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना

0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। राजनेताओं से लेकर समर्थक तक सीएम योगी को सुबह से ही ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही ईश्वर से स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा- “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुँचाने में आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %