होली पर करवट लेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश की आशंका

13
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

देहरादूनः उत्तराखंड में होली पर्व पर मौसम एक बार फिर करवट लेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 13 व 14 मार्च को बारिश की आशंका जताई है। जबकि ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि मौदानी इलाको में तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है। लेकिन, मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

बता दें कि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज यानी मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %