हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने चरणजीत सिंह के निधन पर जताया शोक

0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

शिमला: पूर्व हाकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर शोक संवेदनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अुनराग ठाकुर, प्रदेश के ग्राीमण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्‍य के छठे वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष सतपात सत्‍ती ने निधन पर दुख जताया है।

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ट्विटर पर लिखा- ऊना से संबंध रखने वाले पूर्व हाकी खिलाड़ी और 1964 ओलिंपिक खेलों में भारतीय हाकी टीम के कप्तान रहे पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हिमाचल का गौरव बढ़ाने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने Bचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चरणजीत सिंह के बेटे बिपिन पाल सिंह को फोन पर सांत्‍वना दी है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रशासन की ओर से फोन पर उनके बेटे से सांत्वना प्रकट की है तथा अंतिम संस्कार पर राजकीय सम्मान देने के लिए परिवार को कहा है। बता दें कि दोपहर एक बजे तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी घर पर शोक जताने नहीं पहुंचा था।

वहीं, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा ‘- जिला ऊना से संबंध रखने वाले भारतीय हाकी के खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री से सम्मानित चरणजीत जी के निधन का समाचार व्यथित करने वाला है। 92 वर्ष की उम्र में भी उनमें खिलाड़ी जैसा जोश था जिससे हमें भी ऊर्जा मिलती थी। आज हाकी जगत का तारा अस्त हो गया। प्रभु से उनकी आत्मा की शांति व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना करता हूँ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %