हिमाचल भाजपा ने खरीद-फरोख्त के लिए रखा 500 करोड़ का बजट : विक्रमादित्य सिंह

0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी व हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा का दामन थामने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्षी दलों में तोड़फोड़ करने के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा है। भाजपा ने इसे मिशन लोट्स का नाम दिया है। विपक्ष के लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा कई तरह के हथकंडे अपना रही है। भाजपा के ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के इस्तेमाल वाले हथकंडों से भाजपा डरने वाली नहीं है।

-विक्रमादित्य सिंह वीरवार को अपने आवास होलिलोज में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन के जाने से पार्टी को कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस के पास अनुभव और नेतृत्व की कमी नहीं है। पार्टी के पास आठ बार के विधायक ठाकुर कौल सिंह, छह बार की विधायक आशा कुमारी जैसे नेता हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा इस बात से वाकिफ है कि प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इसलिए विपक्षी दलों में तोड़-फोड़ की जा रही है।

मंडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री हवाई बातें कर रहे हैं। आज तक एक पैसा उसके लिए केंद्र से नहीं आया है। 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश की बातें की गई, लेकिन एक पैसे का निवेश भी प्रदेश में नहीं हुआ। इसका जवाब सरकार ने खुद सदन में दिया है।

कांग्रेस विधायक ने आरोप जड़ा कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर सरकारी खजाने से 50 करोड़ रुपए भाजपा की चुनावी जनसभाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। देश की आजादी में भाजपा के एक भी नेता का योगदान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि चार उपचुनाव हारने के बाद जयराम को इतना खौफ हो गया कि बार-बार प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल लाना पड़ रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %