गणतंत्र दिवस पर शिमला रिज मैदान पर राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा
Raveena kumari January 26, 2022
0
0
Read Time:1 Minute, 3 Second
शिमला: हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन हो रहा है। सुबह 11 बजे के बाद राज्यपाल डाक्टर राजेंद्र नाथ आर्लेकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर राज्यपाल परेड की सलामी लेंगे।
मंगलवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई बड़ी घोषणाएं की थीं। ऐसे में आज उनसे बड़ी घोषणा की उम्मीद कम है। इस मौके पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री प्रदेश के कई प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित भी करेंगे। इस दौरान मुख्य सचिव रामसुभाग सिंह व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी मौजूद रहेंगे।