कनाडा के पूर्वी टोरंटो के एक पब में गोलीबारी, 12 लोग घायल
Raveena kumari March 8, 2025
Read Time:1 Minute, 7 Second
टोरंटो: कनाडा में पूर्वी टोरंटो के एक पब में गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्कारबोरो टाउन सेंटर मॉल के निकट शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है। घटना के बारे में अभी विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ितों में से चार मामूली रूप से घायल हुए हैं। लेकिन, अन्य लोगों की चोटें कितनी गंभीर हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। टोरंटो पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति ‘काले रंग का बालाक्लावा (मास्क) पहने हुए था’ और उसे ‘एक सिल्वर कलर की कार में भागते हुए’ देखा गया और वह अभी भी फरार है।