सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second

शिमला: राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में मंगलवार को सत्याग्रह किया गया। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बारिश के बावजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेता सत्याग्रह पर बैठे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। देश के गांधी परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने परिवार का बलिदान दिया है। कांग्रेस गांधी परिवार के साथ भाजपा के किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी।  देश प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक भाजपा अपनी ओछी हरकतें बंद नही कर देती।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनके नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहें है। इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पाक साफ  साबित होंगे। सत्याग्रह में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, नरेश चौहान, कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा मौजूद रहे।

भाजपा की नीतियों, निर्णयों के खिलाफ  लड़ेगी कांग्रेस : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ  हर स्तर पर एकजुटता के साथ लड़ेगी। कांग्रेस भाजपा की नीतियों और निर्णयों से डरने वाली नहीं है। भाजपा एक सोची समझी साजिश में कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %