कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय‌‌‌? चुनाव लड़ने पर जानिए क्या बोले

0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने साफ किया कि वो किसी भी सूरत में कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस में रह कर टिहरी से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की बातों को उन्होंने अफवाह करार दिया। बोले वनाधिकार के मुद्दे पर वे सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। उनके हर मूवमेंट को संदेह की नजर से देखा जा रहा है।

कभी पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। हालांकि वे अभी तक कांग्रेस में ही हैं। सोमवार को उनकी भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात हुई, तो अफवाहों ने फिर पैर पसरा लिए। उनके फिर भाजपा में जाने की चर्चाएं चलने लगी। इन अफवाहों को किशोर उपाध्याय ने खारिज किया।

कहा कि वे किसी भी सूरत में कांग्रेस को नहीं छोड़ने जा रहे हैं। वे कांग्रेस में ही रहेंगे। वे वनाधिकार के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा महामंत्री संगठन ने भी उनसे मिलने की इच्छा जताई, तो वे उनसे मिलने गए थे। राज्य के जल, जंगल, जमीन, वनाधिकार कानूनों पर जब तक बात नहीं होगी, तब तक इस राज्य के गठन का असल उद्देश्य सफल नहीं होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %