मंडी में जीप खाई में गिरी, चार मरे

0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

मंडी: मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र खोलानाल के खुहन में एक टेम्पो ट्रैक्स जीप नम्बर एचपी 01 एम 2974 के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो चचेरे भाइयों समेत 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चालक दुर्गा दास उम्र 42 पुत्र आही चंद निवासी शगलोट खोलानाल, 43 वर्षीय खेम राज पुत्र चेतराम निवासी कूंन, 36 वर्षीय रोशन पुत्र वेद राम निवासी कूंन और संजू पुत्र गांधी निवासी कूंन बताए जा रहे है। वहीं रोशन और संजू आपस मे चचेरे भाई हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।

एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खोलानाल से टेम्पो ट्रैक्स जीप में सवार होकर सभी चारों लोग कूंन गांव घर के लिए रवाना हुए। जीप जैसे ही खुहन गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर जीप खाई में जा गिरी। जिससे जीप में सवार चारों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना का पता चलते ही खोलानाल और खुहन गांव के लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जहां लोगों ने खाई में इधर उधर पड़ेे शवों को निकाला। बताया जा रहा है कि चारों सुबह पण्डोह गए थे। जिसके बाद वे कूंन घर पहुंचे और घर से फिर खोलानाल गई। इस दौरान यह हादसा पेश आया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %