कानम ग्राम पंचायत में किया मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना व सुखशिक्षा योजना पर एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन
रिकांगपिओ: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किन्नौर जिला का दुर्गम क्षेत्र में बसा ग्राम पंचायत कानम में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में प्रदेश सरकार के विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर सुभद्रा देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूह द्वारा आईसीडीएस के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय व मुख्यमंत्री सुखशिक्षा योजना के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की।
इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी पूह मनोज नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मीरा सुरक्षा अधिकारी, आरजू, सुशीला, पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।