दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

0 0
Read Time:5 Minute, 8 Second

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सदस्य ग्रहण समारोह में रहे मौजूद

देहरादून:  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी के प्रयासों से मंगलवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के पदाधिकारी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख खानपुर विनोद चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने अपने सैकडों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया विनोद चौधरी एवं मनीष कुमार ने प्रदेश अध्यक्षगणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में अपने सैकडों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री विनोद चौधरी ने ब्लाक प्रमुख पद पर रहते हुए क्षेत्र के लोगों की सेवा की है। विनोद चौधरी, मनीष कुमार एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

विनोद चौधरी एवं मनीष कुमार के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नकली प्रधान, रणवीर सिंह प्रधान, एडवोकेट संजय प्रधान, ज्ञान सिंह प्रधान, अनिल सैनी, वीरबल सिंह, सद्दाम, शकील, जाकिर, तसव्वर, आशु, अरशद अली, शमशाद अली, तसलीम, आकील, रियासत, गफ्फार, सरदार बलवन्त, सरदार ज्ञान सिंह, सरदार रहभजन सिंह आदि शामिल थे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने पर्वतारोही अनामिका बिष्ट को शॉल ओडाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों ने आज राज्य ही नहीं देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार नया कीर्तिमान हासिल कर रही हैं ।

इसी क्रम में उत्तरकाशी के बरसाली गांव की 22 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण कर देश का गौरव बढाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड की एक और बेटी अवनी लखेडा ने पैरा ओलम्पिक में उत्तराखण्ड का मस्तक ऊंचा किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %