कुल्लू में डॉक्टरों की कमी को लेकर कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा

0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

कुल्लू: डॉक्टर की कमी, अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कुल्लू मुख्यालय में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के प्रवेश द्वार पर धरना जेड प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा यह कोई राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है। यह आम जनता का संघर्ष है। मैं मुख्यमंत्री से नहीं डरता। मुझे यहां की जनता ने अपने हितों की रक्षा के लिए चुनकर विधान सभा में भेजा है। ओर उनके हितों की रक्षा करना मेरा फर्ज है।

उन्होने कहा कि भाजपा द्वेष की राजनीति कर रही है। उन्होंने बदले की कार्रवाई करते हुए मेरे होटल की जमीन नपवाई व मुझपर झूठा केस बनाने का प्रयास किया।

विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन व अस्पताल के लोग निजी अस्पतालों से मिले हुए हैं, उन्हें कमीशन मिल रही है। यह अनिश्चित कालीन हड़ताल हैं। जब तक डाक्टर नहीं आएंगे तब तक हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। ठाकुर ने कहा 3 – 3 दिन से महिलाएं डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं। उनका इलाज नहीं हो रहा। एक डॉक्टर है।

उन्होंने कहा यह सरकार जागने वाली नहीं है। एक साथ आठ डाक्टर बदल डाले। उसके बाद महिला रोग विशेषज्ञ के साथ एक ओर डॉक्टर का तबादला हो चुका है। उन्होंने पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ओर स्थानीय मंत्री गोबिंद सिंह पर नाम न लेते हुए निशाना साधते हुए कहा कि राजे रजवाड़े व मंत्री को जनता का दर्द नहीं है।

ठाकुर ने कहा मंडी में डॉक्टर हैं, कांगड़ा में हैं तो कुल्लू में आखिर डॉक्टर क्यों नहीं हैं। उन्होंने आम जनता से सहयोग की मांग की ओर कहा कि यह लड़ाई आम जनता की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %