मुख्यमंत्री धामी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक को किया निलंबित
Raveena kumari July 8, 2023
Read Time:51 Second
देहरादून: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहे मुख्यमंत्री धामी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है।
दरअसल अमित जैन ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे। यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई और मामला सही पाया गया। मुख्यमंत्री धामी ने बिना देर किए सीधे अमित जैन को निलंबित करने का आदेश अफसरों को दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।