चार धाम यात्राः यात्रा शुरु होने के बाद लगातार दर्शनार्थियों का आना जारी

0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

देहरादून: चारधाम यात्रा के चलते लगातार चारों धामों में यात्रियों का आना जारी है। देवस्थानम बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुद्धवार 22 सितंबर को शाम चार बजे तक बदरीनाथ धाम में 650 तो केदारनाथ में 405 यात्रियों ने दर्शन किये। वहीं गंगोत्री धाम में 164 तो यमुनोत्री धाम. स्थानीय लोगों सहित 319 यात्रियों ने दर्शन किये। चारों धाम के दर्शनार्थियों को मिलाकर कुल 1538 यात्रियों ने दर्शन किये।

इसके साथ ही 18 सितंबर से 21 सितंबर तक चारधाम के दर्शन करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 7597 हो गई है।

वहीं आज शाम श्री हेमकुंड साहिब व श्री लोकपाल तीर्थ पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या 210 है।

इसके अलावा देवस्थानम बोर्ड द्वारा तीर्थयात्रियों हेतु जारी ई.पास का विवरण इस प्रकार है।

दिनांक 18 सितंबर से 22 सितंबर 2021 तक जारी ई पास
बदरीनाथ धाम 24256,केदारनाथ धाम 23169, गंगोत्री धाम. 13755, यमुनोत्री धाम 8439

वहीं 22 सितंबर को 2021को चारधाम हेतु जारी हुए ई .पास . 402
चारधाम हेतु पूर्व में जारी ई पास 69217

चारधाम हेतु दिनांक 18 सितंबर से 22 सितंबर तक जारी कुल ई पास 69619

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %