चमोली: भारत-चीन बॉर्डर के पास लैंडस्लाइड से पुल ध्वस्त, मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित

7
0 0
Read Time:5 Minute, 12 Second

चमोली: उत्तराखंड में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड के मलबे की चपेट में BRO का बनाया पुल आ गया है। मलारी बॉर्डर हाईवे के समीप पहाड़ी से चट्टान दरक गई। मलबे ने अपनी चपेट में पुल को भी ले लिया। पुल टूटने से मलारी हाईवे बाधित हो गया है। ये हाईवे सेना को चीन बॉर्डर से कनेक्ट करता है।

मलारी बॉर्डर हाईवे पर पुल टूटा: पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद चमोली जनपद में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है। बुधवार को पहला पुल गोविंद घाट के पास हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला टूटा था। उसकी लंबाई 110 फीट थी। वहीं गुरुवार देर रात को मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल अचानक पर हुए लैंडस्लाइड के मलबे की चपेट में आने से टूट गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों में आवागमन बंद हो गया है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मौके पर पहुंच कर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

लैंडस्लाइड की चपेट में आया बीआरओ का पुल: जोशीमठ मलारी बॉर्डर हाईवे के समीप पहाड़ी से चट्टान दरकने के बाद पुल टूटने से मलारी नीति हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। नीती घाटी का संपर्क फिलहाल जिला मुख्यालय से कट गया है। दो दिन पहले भी इसी तरह लैंडस्लाइड हुआ था। तब लैंडस्लाइड के मलबे से गोविंद घाट में अलकनंदा नदी के ऊपर बना मोटर पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया था।

पुल टूटने से आवाजाही ठप: भाप कुंड के समीप पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल गिरने से आवाजाही की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इधर बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मौके पर पहुंचकर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ये पुल बॉर्डर सुरक्षा के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। चमोली जिला चीन के कब्जे वाले तिब्बत से बॉर्डर शेयर करता है। पुल टूटने से उस पार के लोगों का बाकी राज्य से संपर्क टूट गया है।

पुल टूटने का प्रभाव: नीती मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान के कारण भापकुंड के समीप पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल गिरने से सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द वैली ब्रिज का निर्माण कर लिया जाएगा।

गोविंदघाट में टूटे पुल के पास कच्चे पुल का निर्माण: वहीं बुधवार को गोविंद घाट के पास हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल भी पहाड़ी से आये बोल्डरों के कारण टूट गया था। इस कारण दोनों ओर से अब तक आवाजाही बाधित है। फिलहाल आवाजाही के लिए अलकनंदा नदी के ऊपर कच्चे पुल का निर्माण किया जा रहा है। आज देर शाम या शनिवार तक कच्चे पुल के बन कर तैयार होने की उम्मीद जताई गई है।
राज्य के 75 पुलों को असुरक्षित माना गया था: जुलाई 2023 में पीडब्ल्यूडी ने एक ब्रिज सेफ्टी ऑडिट कराया था। लोक निर्माण विभाग के ब्रिज सेफ्टी ऑडिट में उत्तराखंड के 75 पुलों को असुरक्षित माना गया था। इनमें हरिद्वार के 6 पुल भी शामिल थे। चिंता की बात ये थी कि इनमें से कुछ पुल नेशनल हाइवे के ऊपर भी बने हुए हैं। हरिद्वार के जर्जर पुलों में से एक रोशनाबाद बिहारीगढ़ राजमार्ग पर स्थित पुल था। जिस पर यातायात पूरी तरह से बंद किया गया था। इसके अलावा फतेहपुर खेड़ी और शिकोहपुर सिकरोड़ा मार्ग पर स्थित पुल पर भी यातायात बंद किया गया था। हालांकि तीन दिन के अंदर चमोली जिले में जो दो पुल टूटे हैं, वो लैंडस्लाइड के मलबे की चपेट में आने से टूटे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %