
Read Time:1 Minute, 8 Second
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समानता के संदेश मानवता के मार्ग के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं।
बुद्ध के विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक है। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।