भाजपा अध्यक्ष का दावा, हरिद्वार के सभी 06 ब्लॉक प्रमुख के पदों करेंगे जीत दर्ज

0 0
Read Time:3 Minute, 46 Second

देहरादून: भाजपा हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत को लेकर उत्साहित है। भाजपा का दावा है कि सभी छह ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस दौरान कांग्रेस विधायक ममता राकेश के पुत्र को भाजपा में शामिल होने पर भ्रांतियाें को पार्टी ने गलत बताया। स्वयं अभिषेक ने कहा कि बिना शर्त हम पार्टी में शामिल हुए हैं।

रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और सांसद अजय टम्टा ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

इस दौरान महेन्द्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार के भगवानपुर में अभिषेक राकेश को भाजपा में शामिल होने पर कुछ भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, वह गलत है। अभिषेक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य के 44 में से 38 भाजपा के समर्थन में है। जनता विकास के आधार पर भाजपा को चुन रही है।

इस दौरान मौजूद अभिषेक राकेश ने कहा कि भाजपा में सेवा का मौका मिला है। बिना किसी शर्त पार्टी में शामिल हुआ हूं। पार्टी का निर्णय जो भी होगा वह मान्य होगा, पार्टी मेरा पूर्णतः ध्यान रखेगी। उन्होंने करुणा कर्णवाल को ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार बनाने पर बधाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 1989 के बाद पहली बार भाजपा हरिद्वार में रिकॉर्ड बनाएंगी। भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर आयुषि राकेश,अभिषेक राकेश का पार्टी में शामिल होने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार चुनाव में जीत उदाहरण है। कभी 03 होते थे आज जिला पंचायत में 33 हो गए। एकतरफा जीत हो रही है। ब्लॉक प्रमुख में भाजपा 06 के 06 ब्लॉक प्रमुख जीत रही हैं। ऐसी भ्रांतियां जो लोग अभिषेक राकेश के बारे में फैला रहे हैं वो पूरी तरह से गलत हैं।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ के साथ आगे निकली है। जिसका लाभ निश्चित ही पंचायत के विकास में लोगों को मिलेगा। इस मौके पर शैलेन्द्र बिष्ट,नीरू गर्ग,भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %