चुनावों में हार देखकर मंचों पर रो रहे भाजपा नेता : सुखविंदर सिंह सुक्खू

0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

शिमला: कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर भाजपा नेता अब मंचों पर रो रहे हैं। भाजपा नेताओं के यह आंसू सत्ता से विदाई के दर्द के कारण निकल रहे हैं।

सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि सुक्खू ने कहा कि भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से रोना शुरु किया तो अब भाजपा के सारे नेता रोने लगे हैं। चुराह में हंसराज रो रहे हैं तो रोहडू में शशिबाला रो रहीं हैं। इन नेताओं के रोने से साफ दिख रहा है कि भाजपा नेताओं को सत्ता का मोह कितना है। अब सत्ता छिन रही है तो हर गली मोहल्ले में रो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश उमड़ा है, जो भाजपा नेताओं को साफ दिख रहा है। महंगाई, बेरोजगारी के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। जिससे अब भाजपा के नेता मंचों पर रो रहे हैं।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर सालों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, उलटा अपने हकों के लड़ने वाले कर्मचारियों को केस दर्ज कर और ट्रांसफर कर प्रताड़ित किया है। अब चुनावों के समय भाजपा नेताओं को ओपीएस की याद आ रही है और कह रहे हैं कि कमेटी बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी अब गुमराह होने वाले नहीं हैं। प्रदेश के कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों को सबसे पहले ओपीएस लागू कर लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता पांच साल से परेशान है। भाजपा सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। पुलिस भर्ती की तो उसी का पेपर बेंच दिया, जिससे इस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। वहीं महंगाई से आम जनता बहुत परेशान है। रोज महंगाई बढ़ती जा रही है जिससे आम आदमी को दो टाइम की रोटी खाना मुश्किल हो गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %