गगरेट में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के मध्य भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में हुई मारपीट से माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मुबारिकपुर क्षेत्र में झंडे लगाने को लेकर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। पहले कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई।

कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। उधर, भाजपा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा जल्द कारवाई की मांग की है। भाजपा गगरेट के मंडल अध्यक्ष सतपाल व भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी पटियाल की अगुवाई में भाजपा ने गगरेट अस्पताल से लेकर गगरेट बाजार तक रोष प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की। गगरेट भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतपाल ने बताया कि चुनावी दौर में इस प्रकार के लड़ाई-झगड़े सहन नहीं किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %