राज्यपाल से ऐश्वर्या इनोला ने की भेंट

0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से राजभवन में पुरुकुल स्त्री शक्ति की सह संस्थापक ऐश्वर्या इनोला, बानी बत्ता और आस्था गिरी ने मुलाकात की। इस दौरान संस्था की ओर से बनाए गये उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस मौके पर राज्यपाल ने पुरुकुल संस्था की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त कर उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुरुकुल संस्था नारी शक्ति को आगे बढ़ाकर महिला सशक्तिकरण को सार्थक कर रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संस्था का कार्य प्रशंसनीय है। राज्यपाल ने उत्पादों में वैल्यू एडिशन करने का सुझाव दिया और उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने की भी सलाह दी। इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

संस्था में कार्यरत महिलाओं की ओर से बनाए गये उत्पादों में बैग,पर्स, बच्चों के सामान,किताब के कवर आदि शामिल हैं। यह सामान संस्था की ग्रामीण महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %