कृषि मंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second
ऋषिकेश:  मुनिकी रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। आज योग महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया है।
वहीं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में सोमवार से 7 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
योग साधकों के लिए योगा हॉल और बड़े योग कार्यक्रमों के लिए पंडाल बनाया गया है। वहीं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया।
बता दें कि जीएमवीएन 30वीं बार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहा है। शुभारंभ के मौके पर कृषि मंत्री के साथ साथ संत अवधेशानंद, पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल उपस्थित रहे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %