चम्पावत उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री ने किया कार्यकर्ताओ को रवाना

0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

देहरादून: कृषि मंत्री ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पूर्व सैनिकों की टीम को रवाना किया।

गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 10 वाहनों को लेकर आज कार्यकर्ताओं की टीम चम्पावत के लिए रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र की सरकारों ने जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

चम्पावत जाने वालों में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सिकन्दर सिंह, पूर्व सैनिक पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, महाजन रावत, अरविन्द तोपवाल आदि के नाम शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस परिहार, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, भाजपा नेता अनुज कौशल, मंसूर खान आदि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %