अभिनेता अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, ट्वीट कर कहा- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी

0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी की खबर आई है। दरअसल अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने इसका सबूत ट्विटर पर अपने आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों की फोटो के साथ शेयर किया है।  उन्होंने लिखा, ”दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद,” डाक्यूमेंट में उनका नाम अक्षय हरिओम भाटिया लिखा हुआ था। 

बता दें एक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार जब भी आते हैं तो नफरती चिढ़ने लगते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमारे दिल में तो आप बहुत पहले से ही सिटीजनशिप बना चुके हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप तो पहले से ही भारतीय हैं। यह तो सिर्फ एक डॉक्यूमेंट है। आपके लिए अलग ही सम्मान है।’

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %