हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल

0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और महासचिव विनोद तावड़े ने महाजन को पुष्पगुच्छ और प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

गोयल ने महाजन का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज निर्णय लिया कि वे भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महाजन के भाजपा में आने से सूबे में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

वहीं, महाजन ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्व विहीन हो गई है। ना विजन है, न नेता है, न जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कार्यकर्ता हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %