धारी देवी में बड़ा हादसा: बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी
Raveena kumari June 15, 2023
Read Time:42 Second
पौड़ी: ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे के पास बड़ा हादसा हो गया। धारी देवी के समीप चमधार में राजस्थान के यात्रियों भरी बस पलट गई। कुल 30 लोग बस में सवार थे। यात्री गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और अन्य यात्री चोटिल हुए हैं। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।