सीएम धामी ने गुप्तकाशी पहुँचकर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती को दी श्रद्धांजलि

9
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिष्ठित तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शनिवार को विशेष रूप से गुप्तकाशी स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण तीर्थाटन जगत और मंदिर समिति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा, स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी का संपूर्ण जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा। उनका सेवाभाव, गहरी आस्था और सादगीपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी स्मृतियाँ हमारे बीच सदैव जीवित रहेंगी।

स्व. श्रीनिवास पोस्ती बदरी-केदार मंदिर समिति के एक सक्रिय और अनुभवी सदस्य थे। केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं और मंदिर की मर्यादाओं को बनाए रखने में उनकी विशेषज्ञता और सुझावों को हमेशा सम्मान दिया जाता था। उनके निधन से तीर्थ पुरोहित समाज में भी शोक की लहर है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish