पीएम मोदी कल करेंगे ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन; दिल्ली को मिलेगी नई प्रशासनिक पहचान

3977379d9a3625d85e55cae16ce6c9cc
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

नई दिल्ली, 12 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 13 फरवरी को ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन-1 एवं 2’ का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को बताया कि नवनिर्मित सेवा तीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय होंगे। कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य समेत कई मंत्रालय होंगे।

पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री 13 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर का सेवा तीर्थ के रूप में औपचारिक रूप से नामकरण करेंगे और इसके बाद सेवा तीर्थ तथा कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कई दशकों से केंद्रीय मंत्रालय और कार्यालय सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग इमारतों में बिखरे हुए थे। इससे कार्यक्षमता में कमी, समन्वय की चुनौतियां, रखरखाव की बढ़ती लागत और उपयुक्त कार्य वातावरण की कमी जैसी समस्याएं सामने आती थीं। नए भवनों के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा और प्रशासनिक कार्य एक आधुनिक, कुशल और नागरिक-केंद्रित ढांचे में संचालित होंगे।

दोनों परिसरों में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, संरचित सार्वजनिक इंटरफेस ज़ोन और केंद्रीकृत रिसेप्शन सुविधाएं हैं। यह सहयोग, दक्षता, पारदर्शी शासन, बेहतर नागरिक सहभागिता और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देंगे। भवनों को 4-स्टार जीआरआईएचए रेटिंग के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिनमें नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियां, जल संरक्षण उपाय, अपशिष्ट प्रबंधन समाधान और उच्च प्रदर्शन वाली संरचनाएं शामिल हैं। साथ ही, स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल, निगरानी नेटवर्क और उन्नत आपातकालीन प्रतिक्रिया ढांचे जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी मौजूद हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish