(अपडेट) देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, युवती की गला रेतकर हत्या

IMG_20260202_144729
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

देहरादून 02 फरवरी । राजधानी देहरादून के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मच्छी बाजार इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया। दूल्हा मार्केट के पास गली में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोश के चलते बाजार की दुकानें बंद कर दी गईं।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गुन्नू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती कहीं जा रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि युवती मौके पर ही गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल दून चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, वहीं इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश कुमार (27) पुत्र कोमल राम है, जो मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर का निवासी है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश अथवा व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish