वीबी जीरामजी बिल एक क्रांतिकारी कदम : महेन्द्र भट्ट

cropped-mountain-valley-today-logo (1)
0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

हरिद्वार, 27 जनवरी रानीपुर विधानसभा के नवोदय नगर मंडल में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार ग्रामीण मिशन (वीबीजीरामजी) के जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ।

जिला सम्मेलन के मुख्य वक्ता? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक संसद में पारित हुआ है। यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस विधेयक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जनता तक पहुंचें, इसके लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे इसके अंतर्गत आने वाली जानकारी जनता को दी जा सके।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान,बीडीसी सदस्य,जिला पंचायत के सदस्य इस योजना के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण नियमों को अवश्य जानें, जिससे कि लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर योजना में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। जिससे कि मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार मिल सके और उनकी आजीविका में बढ़ोतरी की जा सके।

उन्होंने बताया कि इस योजना में 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। और मजदूरों का वेतन साप्ताहिक दिया जाएगा। इसमें मजदूरी का पैसा सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से डाला जाएगा। इसके अंतर्गत पर्यावरण, कृषि, आपदा प्रबंधन, डेयरी विभाग, पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा भ्रम फैलाकर इस महत्वपूर्ण योजना का विरोध किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार योजना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए ईपीएफओ पर पंजीकरण करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित विचारधारा को लेकर चल रहे हैं।

नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आमजन के लिए काम कर रही है। बिना किसी भेदभाव के सभी को समान अवसर दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के लोग इससे बौखलाए हुए हैं। और उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं है। मुद्दा न होने पर यह लोग सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष गलत रूप में पेश कर रहे हैं।

इस अवसर पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल, जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा, राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, संदीप गोयल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, प्रदेश सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, कार्यक्रम संयोजक तरुण नैय्यर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish