बिहार: सम्राट चौधरी बने नए गृह मंत्री, CM नीतीश ने कई वर्षों बाद छोड़ा गृह मंत्रालय

31
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

पटना: बिहार में नई सरकार के शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच लगभग 30 मिनट की बैठक के बाद सभी विभागों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी गई है.इस बार कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कई सालों के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि सीएम नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास रखने की बजाय किसी और को सौंप दिया है. नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है. वहीं विजेंद्र यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन सहित बचे हुए अन्य विभाग रहेंगे.

विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई जाएगी. इस बार मंत्रालयों के बंटवारे में अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है. कई पुराने मंत्रियों को उनके पहले वाले विभाग ही दिए गए हैं. साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम बने रहेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish