बारातियों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

ऋषिकेश: उत्तराखंड में रिषीकेश के पास बुधवार देर रात एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो अन्य घायल हो गए। गुमानीवाला से नरेंद्रनगर के नाई गांव जा रही बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो कल रात अनियंत्रित होकर पावकी देवी मोटर मार्ग पर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे की सूचना खाई में गिरे एक घायल युवक ने ही दी जिसके बाद पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान विमल कंडियाल (31) राहुल कलुड़ा (23) एवं आशीष कलुड़ा (26) के रुप में की गयी है। घायलों में निखिल रमोला (21) एवं तनुज पुंडीर (26) है। सभी श्यामपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने रातभर राहत-बचाव अभियान जारी रखा। हादसे की खबर से श्यामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish