मसूरी रोड व नवनिर्मित कोठालगेट वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के बाद देहरादून-मसूरी रोड पर यातायात हुआ सुचारू

0 0
Read Time:3 Minute, 34 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी रोड़ पर कुठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जिला प्रशासन द्वारा युद्वस्तर पर वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया। वैली ब्रिज का निर्माण दो दिनों में विगत बुधवार रात्रि को ही पूरा किया गया। जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर यातायात शुरू करने से पहले देहरादून मसूरी रोड पर स्थित सभी क्रोनिक जोन और वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया जाना आवश्यक था। इस हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने वैली ब्रिज का निर्माण करने के बाद उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एआरटीओ, क्षेत्राधिकार पुलिस एवं लोनिवि अधीक्षण अभियंता की संयुक्त ऑडिट कमेटी गठित करते हुए मसूरी रोड पर सभी सभी क्रोनिक जोन और वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया गया। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत बिना सेफ्टी ऑडिट के ट्रैफिक चलने नहीं दिया। मसूरी क्षेत्र से इमरजेंसी, मेडिकल आवश्यकता वाले 13 मरीजों को डीएम के निर्देशों पर ट्रांसशिपमेंट कराते हुए एम्बुलेंस से पहले ही देहरादून शिफ्ट कर दिया गया था। जिसमें 9 डाईलिसिस, 1 हार्ट अटैक, 1 हेडइंजरी, 1फैक्ट्रचर मेटाकाप्ल बोन, एआरडीएएस से पीड़ित 1 वर्ष के शिशु शामिल था। जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेट मिलने के बाद जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों के आवागमन की अनुमति दी। अनुमति मिलने के बाद देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

बताते चलें कि विगत 16 सितंबर की रात्रि को अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी रोड पर कई जगह खतरनाक क्रोनिक जोन बनने और कोठालगेट के समीप पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का संपर्क कट गया था। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल इस स्थान पर एसडीएम मसूरी एवं लोनिवि के सक्षम अधिकारियों को तैनात कर युद्धस्तर पर दो दिनों के भीतर वैली ब्रिज तैयार कराया गया। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त वैली ब्रिज और पूरे मसूरी सड़क का सेफ्टी ऑडिट कराने के बाद गुरुवार को देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish