मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने से हुए नुकसान पर जताया गहरा दुःख

4
0 0
Read Time:58 Second

देहरादूनः मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान पर गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish