क्षेत्रीय संतुलन साधना: मुनीर ने चीन-पाकिस्तान संबंधों को बताया ‘शानदार और लचीला

1
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने चीन को बेहद भरोसेमंद और आजमाया हुआ सच्चा दोस्त कहा है। मुनीर ने कहा कि कई तरह की परिस्थितियां आईं लेकिन दोनों देशों की दोस्ती अटूट रही है। मुनीर का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान की अमेरिका से नजदीकी बढ़ी है। मुनीर ने खुद जून में वॉशिंगटन पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच किया था और उनको ‘शांति का मसीहा’ बताया था। इसके बाद कहा गया कि पाकिस्तान चीन की बजाय अमेरिका को तरजीह दे रहा है। ऐसे में ट्रंप की प्रशंसा के बाद मुनीर ने अब चीन की तारीफों के पुल बांधकर उसको खुश करने की कोशिश की है।

असीम मुनीर ने शुक्रवार को रावलपिंडी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की स्थापना की 98वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में बोलते हुए बीजिंग-इस्लामाबाद के रिश्ते पर बात की। मुनीर ने इस दौरान अपने भाषण में कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के बीच पाकिस्तान-चीन के संबंध शानदार, समय की कसौटी पर खरे और असाधारण रूप से लचीले रहे हैं।

चीनी अधिकारियों के सामने तारीफ
मुनीर ने कहा, ‘पाकिस्तान-चीन के रणनीतिक संबंध आपसी विश्वास, समर्थन और साझा प्रतिबद्धता का अच्छा उदाहरण है। दोनों देशों की साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने और साझा रणनीतिक हितों को सुरक्षित करने के लिए अहम है।’ मुनीर ने चीनी राजदूत जियांग जैदोंग, रक्षा अताशे मेजर जनरल वांग झोंग और चीनी दूतावास के अधिकारियों के सामने यह बातें कहीं हैं। यह उनकी चीन से नाराजगी से बचने की कोशिश हो सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish