हिमाचलः पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि की अर्पित

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

रामपुर बुशहर: पदम पैलेस रामपुर के दरबार प्रांगण में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर रामपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं 7वें वित्त आयोग अध्यक्ष नंदलाल के अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस रामपुर, युवा ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ता और ननखड़ी क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर नंदलाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को स्थानीय जनता ही नहीं पूरे प्रदेश के लोग आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री को याद किया गया।

रोहडू के विकास में वीरभद्र का योगदाम अहम
रोहडू। कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने स्व राजा वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि परिधि भवन रोहडू में विधायक मोहनलाल ब्राकटा की अध्यक्षता में मनाई। विधायक ब्राकटा ने कहा रोहड़ू विधानसभा के विकास में राजा वीरभद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह जनता के बीच सीधे संवाद और राजा नहीं फकीर की लोकप्रिय छवि के लिए जाने जाते थे। राजा वीरभद्र सिंह एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने शाही पृष्ठभूमि से निकलकर लोकतांत्रिक राजनीति में छह दशक तक जनसेवा की। उनका करिश्माई व्यक्तित्व, लोक संपर्क क्षमता और मजबूती से सामान्य जनता से जुडऩे की शैली ने उन्हें राजा साहब से जनता के राजा बना दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish