सीएम धामी ने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए की कामना
Raveena kumari June 24, 2024
Read Time:56 Second
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा.अर्चना कर रिद्धि-सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता गणेश से समस्त प्रदेशवासियों के सुख.समृद्धि की कामना की।
मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर रिद्धि-सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/kS8iMHKo0C
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 23, 2024