मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री व केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से किया देहरादून से अयोध्या के लिये सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध

dhami
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन तीर्थ स्थल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा। वहीं उन्होंने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सीएम ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को प्रेषित पत्र में कहा है कि शीघ्र ही श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी।

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ प्रस्तावित बंदे भारत रेलसेवा जिसका कि अभी शुभारम्भ किया जाना है, का विस्तार अयोध्या तक किया जाये, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुगण उक्त रेलसेवा से लाभांवित हो सके।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अनुरोध करते हुए कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इस हेतु देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है। इन कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish