पहाड़ियों में छिपे नासिर-जुनैद हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 10-10 हजार के इनामी है दोनों आरोपी

WhatsApp Image 2023-04-14 at 3.53.47 PM
0 0
Read Time:5 Minute, 22 Second

देहरादून : गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के घाटमिका गांव से दो युवकों का बोलेरो सहित अपहरण कर हरियाणा में भिवानी जिले के लोहारू थाना क्षेत्र में गाड़ी समेत जलाकर हत्या कर देने के मामले में करीब 2 महीने से फरार चल रहे दो और आरोपियों भिवानी निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ मोनू राणा व मोनू उर्फ गोगी को पुलिस ने देहरादून की दुर्गम पहाड़ियों से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है।

आईजी रेंज गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 16 फरवरी को घाटमिका गांव निवासी इस्माइल मेव ने जुनेद और नासिर की किडनैपिंग की रिपोर्ट थाना गोपालगढ़ पर दर्ज कराई थी। बदमाश दोनों युवकों को बोलेरो समेत अगवा कर ले गए थे। जिन्होंने हरियाणा में भिवानी जिले के थाना लुहारू क्षेत्र में बोलेरो सहित जलाकर दोनों युवकों की हत्या कर दी थी।

बाद में पुलिस को गाड़ी से नासिर व जुनैद के कंकाल मिले थे। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 17 फरवरी को फिरोजपुर झिरका निवासी आरोपी रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया था। जिसे 13 दिन तक हिरासत में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था।

–8 अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित

आईजी श्रीवास्तव ने बताया कि नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले में अनिल प्रजापत निवासी थाना नगीना जिला नूह मेवात, मोनू राणा उर्फ नरेंद्र निवासी थाना औद्योगिक क्षेत्र जिला भिवानी, गोगी उर्फ मोनू निवासी थाना शहर भिवानी, कालू उर्फ कृष्ण जाट निवासी थाना सदर जिला कैथल, विकास आर्य निवासी थाना सिविल लाइंस जिला जींद, किशोर सेन निवासी थाना घरौंदा जिला करनाल, शशिकांत निवासी थाना मूनक जिला करनाल और श्रीकांत निवासी थाना नगीना जिला नूह मेवात की पहचान कर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बढ़ाकर 10-10 हजार रुपये किया गया।

एसपी श्याम सिंह ने बताया नासिक-जुनेद को गांव पीरुका जोतरी से अगवा कर बदमाश नौगांवा, मुण्डाका बॉर्डर, फिरोजपुर झिरका, तिजारा, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, बावल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी होते हुए लुहारू थाना क्षेत्र के गांव बारबास की बनी में ले गए, जहां दोनों को बोलेरो सहित जला दिया गया। टीम ने रूट चार्ट में पडने वाले टोल बूथ, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए। आरोपी अपने घर से फरार थे।

एएसपी करौली सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीमों द्वारा मध्य प्रदेश के रीवा व सिदी, झारखंड में, बिहार के पटना, नेपाल बॉर्डर, उड़ीसा के कटक, भुवनेश्वर व बालेश्वर, पश्चिम बंगाल के हुगली चौबीस परगना, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, जिन्द, भिवानी, करनाल, सोनीपत, पानीपत, कैथल व यमुनानगर, हिमाचल प्रदेश के कोईटा साहिब, उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व बनारस, उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, शिवपुरी व देहरादून में मुलजिमों के संदिग्ध ठिकानों जैसे धार्मिक संगठन, गुरुकुल, गोशाला आदि में दबिश दी, वेशभूषा बदलकर मुलजिम की तलाश की गई।

इसी दौरान पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली कि आरोपी देहरादून में थाना विकासनगर के बटोही गांव के पहाड़ों में छिपा हुआ है आसूचना व्यवसाय पर तकनीक से रखी गई नजर में बदमाशों की मूवमेंट मिलने पर इंस्पेक्टर मनोज राणा योगेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर वांछित आरोपी मोनू उपयोगी और नरेंद्र उर्फ मोनू राणा को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से डिटेन कर लिया जिसे गुरुवार को एसएचओ गोपालगढ़ द्वारा मामले में गिरफ्तार किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish