प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को हिमाचल को देंगे वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा

download - 2022-10-12T163554.110
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश को सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा देंगे। यह नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए ऊना के अंब-अंदौरा तक जाएगी। यह देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 13 अक्टूबर को देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली, यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गत वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अगले 75 सप्ताह (15 अगस्त 2023) से पहले देशभर में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।

रेल मंत्रालय के अनुसार ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। यह हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सुबह 8 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 8.40 बजे चंडीगढ़ और नंगल डैम 10.07 बजे पहुंचेगी। यह सुबह 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11:05 बजे अंब-अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और शाम को 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे।

उल्लेखनीय है कि देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चलती है। इसके बाद गत माह 30 सितंबर को भारतीय रेलवे ने दूसरी पीढ़ी की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गुजरात के गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना किया। इस दूसरी पीढ़ी की वंदे भारत में पहली पीढ़ी की दो ट्रेनों की तुलना में सुविधाओं और उच्च गति में सुधार किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish