आईपीएस रामेश्वर सिंह ठाकुर बने हिमाचल लोकसेवा आयोग के नए अध्यक्ष

0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

शिमला: आईपीएस अधिकारी व आईजी इटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। रामेश्वर सिंह ठाकुर 2003 बैच के आईपीएस हैं। वह शिमला के जुब्बड़हट्टी के मूल निवासी हैं। इसके साथ ही सेवानिवृत आईएएस राकेश शर्मा, सेवानिवृत कर्नल राजेश कुमार शर्मा और सेवानिवृत प्रो0 डाक्टर नैन सिंह को आयोग का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने इनकी नियुक्ति के संबंध में वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी है। नवनियुक्ति अध्यक्ष और तीनों सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक रहेगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने 17 अगस्त को लोकसेवा आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता को अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना जारी की थी। इनके साथ तीन सदस्यों के तौर पर राकेश शर्मा, राजेश शर्मा और ओपी शर्मा का चयन किया गया था। राजभवन ने सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर 18 अगस्त को सुबह 8ः30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे। लेकिन किन्हीं कारणों से राजभवन ने शपथ समारोह को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था।

जानकारी अनुसार डॉ. रचना गुप्ता की ओर से व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष बनने में असमर्थता जताई गई। इसके बाद डॉ. रचना गुप्ता को अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना वापस लेने की फाइल सरकार ने राजभवन भेजी। अब प्रदेश सरकार ने इन पदों पर नई अधिसूचना जारी की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %