शामली में मुख्यमंत्री योगी ने किया 400 केवी विद्युत उप केंद्र का निरीक्षण

0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

मेरठ: उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर के बाद शामली जनपद का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने बंतीखेड़ा गांव में 739.44 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में बिजली आपूर्ति की मांग पूरी करने वाला शामली पहला जनपद होगा।

सहारनपुर में बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली जनपद में पहुंचे। शाम को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री बंतीखेड़ा गांव में बन रहे 400 केवी विद्युत केन्द्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां 220 केवी जीआईएस हॉल का भी निरीक्षण किया।

यूपीपीटीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता एसपी राम ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह सब स्टेशन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री को सब स्टेशन के बारे में जानकारी दी और निर्माण पूरा होने पर होने वाली विद्युत आपूर्ति के बारे में बताया। इस उप केंद्र के बनने के बाद यहां से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत जनपद के उप केंद्रों का लोड कम हो जाएगा। भविष्य में विद्युत आपूर्ति की मांग को पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना के पूरी होने पर शामली के साथ ही मेरठ मंडल के जनपदों को विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, अजय शर्मा, जसवंत सैनी आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %