मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन की 13 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

12dl_m_422_12062022_1_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिण् एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ लि0 की कुल 13 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में 13 यूपीसीएल और 02 पिडकुल की शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित हुई हैं। उत्तराखंड में ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। देवभूमि उत्तराखंड गंगा एवं यमुना का उद्गम स्थल है। राज्य में जल विद्युत की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में तेजी से कार्य करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य होए इसके लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। ऊर्जा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से काम करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए ऊर्जा का क्षेत्र महत्वपूर्ण है। विद्युत की रोस्टिंग कम से कम किये जाने के प्रयास किये जाएं। जो रोस्टिंग की जा रही है, उसका समय निर्धारित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत मीटरों, बिजली के बिलों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। राज्य में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र पर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने से मन में संतुष्टि का भाव तभी आयेगा, जब कार्य पूर्ण मनोयोग से किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उत्तराखंड में ऊर्जा के क्षेत्र में पर्वतीय राज्य के दृष्टिगत योजनाएं बननी जरूरी हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल एवं पिटकुल अनिल कुमार, एमडी यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, अपर सचिव अहमद इकबाल, अपर सचिव रंजना राजगुरु एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed