केन्द्र तथा प्रदेश की योजनाएं उत्तराखंड को हिमालय जैसी ऊंचाई देंगी: मदन कौशिक

0 0
Read Time:6 Minute, 38 Second

देहरादून:  भारतीय जनता पार्टी ने जनसेवा और जन कल्याण से 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह अपने आप में उपलब्धि है। इस अनुपम उपलब्धि को मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रमों की एक श्रृंखला बनाई है जिसे पूर्ण कर हम अपने उपलब्धियों के आठ वर्ष को उत्सवपूर्वक मनाएंगे।

यह विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमने सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का जो महत्वपूर्ण कार्य किया वह अपने आप में महत्वपूर्ण है। यह योजनाएं निश्चित रूप से उत्तराखंड को उन ऊंचाईयों तक ले जाएगी जितने ऊंचे हिमालय के पहाड़ है।

प्रदेश अध्यक्ष काौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अपने कार्य और व्यवहार से अपने उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से उपर उठकर काम कर रही है। आंकड़े देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केवल कोरोना काल को देखा जाए तो जहां पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिकों को बधाई दे रही थी वहीं हमारे कुछ राजनीतिक दल वैज्ञानिकों के दल पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे थे। हम परिवारवाद से उपर उठकर काम कर रहे हैं, इसका कारण किसान, मजदूर, महिला तथा सभी वर्गों के लोग हैं जिनके लिए कल्याणकारी योजनाएं बनी है और उन तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि हम देश के किसानों को जो हमारा अन्नदाता है छह हजार रूपये प्रतिवर्ष दे रहे हैं। इसी प्रकार जन स्वास्थ्य की दृष्टि से आयुष्मान योजना लागू की गई है। उत्तराखंड में यह योजना शत प्रतिशत है लेकिन देश में तीन करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए हमारे तीर्थ महत्वपूर्ण है। चाहे अयोध्या हो, काशी हो या केदारनाथ। तीर्थ क्षेत्रों का उत्थान हमारी पहचान है। केवल तीर्थ क्षेत्र ही नहीं 70 हजार स्टार्टअप के माध्यम से हमने लोगों को उन्नत बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक आग्रह पर लाखों लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिजली, घर-घर नल, नल में जल जैसी योजनाएं चलाकर लोगों के जीवन स्तर उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल आठ लाख से ज्यादा घरों को पहुंचा है। हमने इन घरों को कनेक्शन दिया है यह अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

मदन कौशिक ने कहा कि भारत के साथ-साथ केदारनाथ की भव्यता और दिव्यता बढ़ी है। साथ ही साथ देवभूमि का महत्व भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि आगमन पर कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। उनके यह विचार सत्य साबित हो रह हैं। इसका उदाहरण देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि अकेले वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक पूर्व अवधि के यात्रियों के रिकार्ड टूटे हैं। लोग जिस ढंग से उत्तराखंड आ रहे हैं वह प्रधानमंत्री की दूरगामी दृष्टि का परिणाम है। इसे उन्होंने पहले ही देखा और अपने संबोधन में कहा, उनका भाषण पूरी तरह सत्य साबित हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी की चर्चा करते हुए कहा कि आज पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुन: दो तिहाई बहुमत से सरकार सत्ता में आई है। यह उत्तराखंड के निर्माण के बाद इतिहास है। अब तक सरकारें दुबारा नहीं लौटी है। वह भी दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने केन्द्र सरकार के आठ वर्षों के अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि हम लगातार पहले ही वर्ष से जनसेवा को समर्पित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की बड़ी आबादी महिलाएं थीं जिनके बैंक में खाते तक नहीं थे। मोदी सरकार के आठ सालों में 45 करोड़ से ज्यादा जनधन के खाते खुले हैं। इसी प्रकार दो करोड़ 39 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की चाभी दी गई। उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को धुंऐ से मुक्ति दिलाना, गरीबों को छत देना, किसान निधि जारी करना ऐसे कदम है जो इस बात के प्रतीक हैं कि नरेन्द्र मोदी सरकार, सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़इच्छा शक्ति के पांच प्रमुख स्तम्भों पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा समेत तमाम विशिष्ट नेता उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %