चम्पावत विस उप चुनाव: हर किसी को वोट डालने जाना है : मुख्यमंत्री  धामी

pushakr-dhami-1
0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

चम्पावत: चम्पावत में 31 मई को होने जा रहे उप चुनाव के लिए प्रचार लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी के साथ ही चुनाव प्रचार भी खासा तेज हो गया है।

शुक्रवार को चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम ढकना बडोला में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि यहां उपस्थित आप सभी लोगों का धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप लोगों का प्रेम देखकर अब मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं अवश्य जीत हासिल करूँगा। उन्होंने कहा कि मेरा विचार है कि भविष्य में यहां पर एक कैंपस खोला जाए।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह का उत्साह माताओं बहनों व लोगों में दिखाई दे रहा है, उससे लग रहा है कि आप लोग मुझे भारी से भारी मतों से जिताने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों का कहना है कि आप जीत रहे हैं। आपको आने की जरूरत नहीं है। फिर मैं लगातार लोगों से मिलने पहुंच रहा हूं और चुनाव तक विधानसभा क्षेत्र में ही रहूंगा। सीएम धामी ने कहा है कि ‘मैं एक सैनिक का पुत्र हूं और एक सैनिक पुत्र होने के नाते मैंने सदैव अनुशासन सीखा है। मुझे जो भी काम मिलता है, उसे मैं पूरा करता हूं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां बहुत कार्य करने हैं। विचार बन रहा है कि यहां एक कैंपस खोला जाए। क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवस्था कर दी है कि अब महिलाओं को दूर नौले खोलों से सिर पर पानी रख कर नहीं लाना होगा। हर घर नल हर घर जल योजना के तहत सभी घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने बताया कि चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में काफी कार्य होने हैं। उन्हें पूरा किया जाएगा। एक मौन पालन केंद्र भी खोला जाएगा। उन्होंने लोगों से 31 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये नहीं सोचना है कि धामी तो जीत ही रहे हैं। हमारे वोट से क्या फर्क पड़ता है। ऐसा नहीं सोचना है, हर किसी को वोट डालने जाना है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व लोगों से अपील की कि वे 31 मई को सुबह सात से 10 बजे तक सारे वोट डाल दें और वोट कमल के सामने वाला बटन दबा कर देना है। इस दौरान सीएम धामी ने महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर निशुल्क दिए जाने की योजना के बारे में भी बताया।

सभा को निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish