उन्नति पोर्टल का हुआ प्रस्तुतीकरण

0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

देहरादून: सचिवालय में आज उन्नति पोर्टल का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू उपस्थित थे। प्रस्तुतीकरण आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा ने दिया। प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव संधू ने निर्देश देते हुए कहा कि उन्नति पोर्टल के सही क्रियान्वयन के लिए सभी सचिव और विभागाध्यक्ष अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट उन्नति पोर्टल में शामिल किये जाएं। परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए विभागीय सचिव पोर्टल की नियमित समीक्षा करेंगे।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अंतर विभागीय परियोजनाओं को भी उन्नति पोर्टल में शामिल किया जाए। साथ में यह भी सुनिश्चित करें कि सभी महत्वपूर्ण प्रकृति के प्रोजेक्ट जल्द उन्नति पोर्टल पर आ जाएं। इसके लिए इनबिल्ट मैकेनिज्म बनाएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने लिए सभी सचिव अपने विभागों की योजनाओं की निरंतर समीक्षा के साथ ही अंतर विभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान दें।

आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि उन्नति पोर्टल में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, आरसी ऑफिस, जिलाधिकारीयों एवं विभागाध्यक्षों के डैशबोर्ड बनाये गये हैं। अभी तक पोर्टल में 34 विभागों के 120 प्रोजेक्ट शामिल किये गये हैं। उन्नति पोर्टल को और प्रभावी बनाने के लिए जो सुझाव प्राप्त होंगे, उनको शामिल कर इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई, सचिव नितेश झा, आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सौजन्या, डॉ. पंकज पाण्डेय, एचसी सेमवाल, दीपेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %