अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा में किया प्रतिभाग

uk-cm_926_H@@IGHT_1200_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पतित पावनी मां गंगा और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये हैं। मंगलवार को सवा आठ बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची। पूजा.अर्चना के बाद ठीक 11.15 बजे अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गया।

गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम पहुंच कर मां गंगा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि चार धाम यात्रा को सरल सुगम बनाया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या तय करने पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। श्रद्धालुओं को नहीं रोका जायेगा, यदि अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं तो देखा जायेगा।

इस दौरान गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख भटवाड़ी बिनीता रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, मुरारी लाल भट्ट, यजिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, विजय बहादुर सिंह रावत, किशोर भट्ट, प्रदीप भट्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, रावल रवींद्र सेमवाल, अशोक सेमवाल, बागेश्वर सेमवाल, जगनमोहन रावत, आदि हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे हैं।

उधर, यमुनोत्री में मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज के साथ यमुनोत्री धाम पहुंची जहां 12.15 बजे मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish