कैबिनेट: बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ा
Raveena kumari April 26, 2022
0
0
Read Time:57 Second
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी में हुई कैबिनेट की बैठक में 10 में से नौ प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि विधानसभा सत्र में असरकारी प्रस्ताव के लिए उनकी अध्यक्षता में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया। बेबी रानी मौर्यए जयबीर सिंह और धरमपाल सिंह इस समिति में सदस्य के रूप में हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे पर जल्द ही टोल टैक्स लगेगा। कैबिनेट ने इस पर निर्णय लिया है। टैक्स कितना होगा इसका निर्धारण जल्द किया जाएगा।