चार धाम यात्रा को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग ने की बैठक

chardham_605_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा को लेकर पुलिस एवं सम्भागीय परिवहन विभाग ने व्यापारी होटल संचालक व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें लाज व होटल संचालकों को निर्धारित रेट लिस्ट लगाने एवं गौरीकुंड से शटल सेवा की समस्याओं पर चर्चा की गई। ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई दिक्कत न आ सके।

गुप्तकाशी में आयोजित संयुक्त गोष्ठी में सभी होटल लॉज संचालक होटल बुकिंग की सूचना देने और यात्रियों के आईडी प्रूफ प्राप्त कर रजिस्टर में पूर्ण प्रविष्टि विवरण अंकित करने तथा होटल लॉज में निर्धारित रेट लिस्ट लगाए जाने के निर्देश दिए। होटलों में आने वाले यात्रियों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराने के लिए तथा यातायात सुचारू रखे जाने में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा भी की। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई जिसमें वाहन संचालकों को यात्रियों से निर्धारित किराया वसूल करने की बात कही।

पुलिस को शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यात्रा काल में सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तथा अस्थाई पार्किंग बड़ासू फाटा गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक शटल सेवा चलाने के लिए संबंधित टैक्सी यूनियनों से वार्ता की गई। व्यापारियों की समस्या का यथासंभव उचित निस्तारण किए जाने तथा यात्राकाल में यातायात की सुचारु स्थिति के अनुरूप माल वाहक वाहनों का समय निर्धारित किए जाने पर चर्चा की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी विमल रावत थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय कुमार जाटव समेत पुलिस कार्मिक होटल लाज एवं टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish