राज्यपाल दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव का 08 मार्च को करेंगे शुभारंभ

0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मंगलवार को राजभवन में 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव 2022 का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार तक विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं के लिए 375 प्रतिभागियों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। इन दो दिनों में पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल की ओर से 8 मार्च को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी आमजन के लिए खोली जाएगी। आमजन के लिए प्रदर्शनी दोनों दिन 6 बजे तक खुली रहेगी। 9 मार्च को 4 बजे पुरस्कार वितरण और समापन समारोह किया जाएगा।

संस्कृति विभाग की ओर से प्रथम दिवस को सायं काल एक घंटे का सांस्कृतिक सन्ध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय भाषाओं के हरियाली से संबंधित गीत, पुराने हिन्दी गीत एवं भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी में सभी कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

12 प्रतियोगिताओं की कुल 51 उप श्रेणी आयोजित की जा रही हैः- कट फ्लावर,पॉटेड प्लांट्स प्रबन्धन,लूज फ्लावर प्रबन्धन,पुष्प के अतिरिक्त पॉटेड प्लांट्स ,कैक्टस एवं सकुलेन्ट्स,हैंगिंग पॉटस,फूलों के गमले,ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी,ताजे पुष्प दलों की रंगोली, खाने योग्य पुष्पों की प्रतियोगिता, लॉन, विद्यालयी एवं अन्य बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता (05 से 18 वर्ष आयु वर्ग) के लिए।

राज्य के लगभग 30 विभागों इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। इनमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय, बोर्ड, निगम आदि प्रमुख होगेें। इन विभागों,संस्थानों द्वारा आयोजन में अपना स्टॉल लगाकर अपने विभाग के जनोपयोगी कार्यक्रमों, तकनीकियों का उत्कृष्टता के आधार पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %